• Home
  • News
  • Nainital: Body of a middle aged man found floating in the lake! Sensation spread in Tallital area, body identified

नैनीतालः झील में उतराता मिला अधेड़ का शव! तल्लीताल क्षेत्र में फैली सनसनी, हुई शिनाख्त

editor
  • Awaaz Desk
  • September 16, 2025 11:09 AM
Nainital: Body of a middle aged man found floating in the lake! Sensation spread in Tallital area, body identified

नैनीताल। नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों ने झील में एक शव उतराता देखा। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गयी। शव की ​शिनाख्त नारायण नगर निवासी अनिल के रूप में हुई है। पंचायतनामा भरने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को तल्लीताल पाषाण देवी मंदिर के समीप लोगों ने एक शव झील में उतराता देखा। झील में शव को देख क्षेत्र में लोगों की भीड़ लग गई। जिसके इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना के बाद एसआई भावना बिष्ट व चीता कांस्टेबल राजकुमार कंबोज मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाव चालक व स्थानीय लोगों के साथ मिलकर शव को झील से बाहर निकाला। पुलिस ने मृतक की पहचान आयारपाटा निवासी अनिल के रूप में की है। एसओ मनोज नयाल ने बताया कि मृतक के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


संबंधित आलेख: