• Home
  • News
  • Nainital Breaking - After killing the innocent in Jeolikot, now Guldar attacked the woman

नैनीताल ब्रेकिंग - ज्योलिकोट में मासूम को निवाला बनाने के बाद अब गुलदार ने महिला पर किया हमला

editor
  • Seema Nath
  • November 19, 2021 02:11 PM
Nainital Breaking - After killing the innocent in Jeolikot, now Guldar attacked the woman

नैनीताल: नैनीताल के ज्योलिकोट में इन दिनों गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा हैं। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ हैं। बीते दिनों गुलदार ने चोपड़ा गांव में पांच वर्षीय मासूम को निवाला बनाया था।

इस घटना को बीते हुए अभी दो ही दिन बीते थे कि गुलदार ने एक बार फिर से शुक्रवार शाम खेत में काम करने जा रही महिला पर हमला बोल दिया। जिसमें महिला बाल बाल बच गई और स्थानीय लोगों के शोर करने के बाद गुलदार जंगल की ओर भाग गया।

 

चोपड़ा गांव के प्रधान जीवन सिंह ने बताया की शाम के समय पुष्पा जीना पत्नी चंदन जीना खेत में काम करने जा रही थी की तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने पुष्पा पर हमला बोल दिया जिसमें पुष्पा मामूली रूप से घायल हो गई। जीवन ने बताया कि गुलदार गांव में खेल रहे बच्चों को अपना निशाना बनाए हुए था। लेकिन बच्चों पर झपटा मारने से पहले ही गुलदार ने महिला पर हमला बोल दिया। जिसमें महिला मामूली रूप से घायल हो गई।

 

 बताया कि जिस स्थान पर तीन दिन पूर्व गुलदार ने बच्ची को निवाला बनाया था उसी स्थान पर शाम के समय गुलदार ने महिला पर हमला किया है। जिससे ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त हैं।

जिसपर ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में शिकारियों की संख्या बढ़ाने व पिंजरा लगवाने की मांग की है।


संबंधित आलेख: