• Home
  • News
  • Nainital Breaking: Bodies of two real brothers found in 300 meters deep ditch! On June 26, the people of Rudrapur had left home to take the pharmacy exam.

नैनीताल ब्रेकिंगः 300 मीटर गहरी खाई में मिले दो सगे भाइयों के शव! 26 जून को फार्मेसी की परीक्षा देने निकले थे घर से, रुद्रपुर के रहने वाले हैं मृतक

editor
  • Awaaz Desk
  • July 02, 2022 10:07 AM
Nainital Breaking: Bodies of two real brothers found in 300 meters deep ditch! On June 26, the people of Rudrapur had left home to take the pharmacy exam.

नैनीताल के निकटवर्ती ज्योलीकोट भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग में गेठिया के समीप खाई में दो युवकों के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। राहगीरों ने खाई से आ रही तीव्र दुर्गंध की सूचना दी। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने 300 मीटर गहरी खाई में उतरकर दोनों के शवों को रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई से बाहर निकाला।          

एसपी क्राइम जगदीश चंद्रा ने बताया गेठिया के पास 300 मीटर गहरी खाई में दो सगे भाइयों के शव व उनकी बाइक मिली हैं। दोनों की उम्र 20-22 वर्ष के बीच की है। शवों को खाई से निकालकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

आपकों बता दे 26 जून को राजा कालोनी ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर निवासी रामलखन पुत्र उन्नति देव प्रसाद और उसका भाई राजकुमार राठौर बाइक से हल्द्वानी  फार्मेसी की परीक्षा देने के लिए गये थे। इसके बाद से वह घर नहीं लौटे तो उनके परिजनों ने हल्द्वानी की भोटिया पड़ाव चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी जिसके बाद से पुलिस लगातार इनकी खोजबीन में लगी हुई थी।

 


संबंधित आलेख: