Nainital Breaking : इच्छा के विरुद्ध शादी करने पर पिता ने बेटी की चाकू मारकर करी हत्या, दामाद अस्पताल में भर्ती
रिपोर्ट- नूपुर बडोला, देहरादून।
शुक्रवार शाम उत्तराखंड के नैनीताल जिले के काठगोदाम इलाके में अपनी बेटी के शादी करने के फैसले से नाराज पिता ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपनी बेटी और दामाद पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने कहा कि हमले में बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दामाद घायल हो गया और उसे गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्रा ने कहा, “काठगोदाम निवासी 24 वर्षीय सलमान का इसी पड़ोस के 21 वर्षीय कायनात के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों ने डेढ़ महीने पहले अपने परिवार के सदस्यों को बताए बिना शादी कर ली थी। इस पर लड़का-लड़की दोनों के परिजन एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे थे। एक बार दोनों परिवारों में झगड़ा हो गया जिसमें लड़के की मां को चोट लग गई। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बाद में दोनों पक्षों में सहमति बन गई। इसके बाद सलमान उसी मोहल्ले में किराए के मकान में रहने लगे।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों आरोपित फरार हैं। पुलिस ने लड़के की मां की शिकायत पर पिता-पुत्र की जोड़ी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 307 और 452 के तहत मामला दर्ज कर दिया है।