नैनीताल ब्रेकिंग- घर के आंगन में खेल रही मासूम को उठा ले गया गुलदार, मासूम की मौत
नैनीताल। मुख्यालय के समीपवर्ती क्षेत्र ज्योलिकोट के चोपड़ा गांव में मंगलवार की देर शाम घर आंगन में खेल रही पांच वर्षीय मासूम बच्ची पर गुलदार ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल बच्ची को इलाज के लिए हल्द्वानी भेजा गया जहां अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। गुलदार के एकाएक हमले से गांव में दहशत का माहौल बन गया है।
जानकारी के मुताबिक ज्योलिकोट के चोपड़ा गांव निवासी मोहन सिंह की पांच वर्षीय पुत्री देर शाम करीब 6 बजे घर के आंगन में खेल रही थी की तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक मासूम पर हमला बोल दिया और घसीट कर जंगल की ओर ले जाने लगा की तभी परिजनों की नज़र गुलदार पर पड़ी और उन्होंने शोर मचाकर गुलदार के चंगुल से मासूम को छुड़ा लिया। गुलदार के इस हमले में पांच वर्षीय मासूम गम्भीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए हल्द्वानी ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।