नैनीताल ब्रेकिंग:कृपया ध्यान दें! अब सब्जी मंडी दोबारा डीएसए ग्राउंड में लगेगी,कोविड 19 प्रोटोकॉल का करना होगा अनुपालन,एसडीएम ने दिए निर्देश
सरोवर नगरी नैनीताल में कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर ज़ोर पकड़ने लगी है। बढ़ते कोरोना केसों और ओमिक्रोन के खतरे के मद्देनजर एसडीएम द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, थानाध्यक्ष मल्लिताल, पूर्ति निरीक्षक और मंडी समिति नैनीताल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और विचार विमर्श के बाद मल्लिताल स्थित सब्जी मंडी को 12 जनवरी से डीएसए ग्राउंड में स्थानांतरित किये जाने का निर्णय लिया गया। सब्जी मंडी डीएसए ग्राउंड में लगने की सभी व्यवस्था कोविड 19 औऱ ओमिक्रोन की रोकथाम के नियमों का अनुपालन करते हुए की जायेगी। डीएसए ग्राउंड में कोविड 19 प्रोटोकॉल का अनुपालन मास्क एवं सामाजिक दूरी इत्यादि व्यवस्था के किये पुलिस बल तैनात रहेगा।

गौरतलब है कि जिला मुख्यालय में प्रतिदिन कई केस कोरोना के सामने आ रहे है,एसएसपी कोतवाल सहित कई लोगो मे कोरोना की पुष्टि हो चुकी है जिसके बाद सब्जी मंडी को एक बार फिर डीएसए ग्राउंड में शिफ्ट करने की मांग उठने लगी थी,ताकि कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा कम हो सके। अब कल यानी 12 जनवरी से सब्जी मंडी डीएसए ग्राउंड में लगेगी।