नैनीताल ब्रेकिंग:भवाली में सोना पकाने वाले व्यक्ति की हुई संदिग्ध अवस्था मे मौत!बंद कमरे में मिला शव,मचा हड़कंप
रविवार दोपहर नैनीताल के भवाली में 50 वर्षीय व्यक्ति का शव बंद कमरे में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक का नाम अरुण मराठा था,अरुण पिछले कई वर्षों से भवाली में रह रहा था,और नैनीताल और आसपास के सुनारों की दुकान से सोने के जेवर इत्यादि गलाने का काम करता था। अरुण मूलतः महाराष्ट्र का रहने वाला था, इनदिनों अरुण के बीवी और बच्ची भी महाराष्ट्र ही थे। हाल ही में अरुण महाराष्ट्र से वापस नैनीताल आया था।नैनीताल के सुनारों ने अरुण की असामयिक मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है और कहा अरुण बेहद ही हँसमुख स्वभाव का था,धार्मिक अनुष्ठान इत्यादि में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेता था। कई बार अरुण कांवर लेने भी हम सब के साथ गया था,और उस दौरान अरुण सब की सेवा किया करता था।अरुण की मौत से अडोस पड़ोस में कोरोना को लेकर भी तमाम तरह की चर्चाएं है। पुलिस ने फ़िलहाल अरुण के शव का पंचनामा भर दिया है।