नैनीतालः प्रतिबंधित टैक्सी बाइक का मामला! एक्शन मोड पर प्रशासनिक अमला, चालानी कार्रवाई से मचा हड़कंप
नैनीताल। शहर में चल रही प्रतिबंध टैक्सी बाइक पर जहां प्रशासन द्वारा रोक लगा दी गयी है। वहीं इस मामले में अब पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। बीते रोज पुलिस व आरटीओ की टीम ने शहर में चल रही प्रतिबंध 235 वाहन संचालकों के खलाफ कार्रवाई की, जिसके चलते टैक्सी चालकों में हड़कंप मच गया। बताते चलें कि पूर्व में हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में 2017 के बाद पंजीकृत टैक्सी वाहनों का संचालन नैनीताल शहर में पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। इसके बावजूद नैनीताल में प्रतिबंध टैक्सी सड़कों पर दौड़ते दिख रहे थे। वहीं कोई कार्रवाई न होने के चलते इनकी संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही थी, पिछले दो दिन पूर्व हुई बैठक के बाद प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश का संज्ञान लेते हुए नैनीताल में प्रतिबंधित टैक्सी पर रोक लगा दी और अब उनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
