• Home
  • News
  • Nainital: Case of construction of helipad in Kainchidham! Team of officials did on-site inspection, proposal will be sent to the government

नैनीतालः कैंचीधाम में हैलीपेड निर्माण का मामला! अधिकारियों की टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण, शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव

editor
  • Awaaz Desk
  • April 19, 2025 04:04 AM
Nainital: Case of construction of helipad in Kainchidham! Team of officials did on-site inspection, proposal will be sent to the government

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैंचीधाम में आने वाले श्रद्धांलुओं एवं पर्यटकों को हैली सेवा उपलब्ध कराए जाने हेतु क्षेत्र में हैलीपेड का निर्माण किए जाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को उप जिलाधिकारी नवाजिश खलीक के नेतृत्व में प्रशासन की टीम द्वारा कैंचीधाम क्षेत्र में हैलीपैड का निर्माण हेतु चिन्हित स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान रातीघाट के निकट भूमि चयनित स्थल का निरिक्षण किया गया। निरिक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी रत्नेश कुमार द्वारा अवगत कराया की तकनीकी रूप से उक्त स्थल हैलीपैड निर्माण हेतु उपर्युक्त है, इसके निर्माण हेतु आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करते हुए नियमानुसार शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस दौरान लोनिवि एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आदि भी मौजूद रहे।


संबंधित आलेख: