• Home
  • News
  • Nainital: Case of rape of a minor! Anjuman Islamia Society submitted a memorandum, said- Anarchic elements are spoiling the atmosphere of the city

नैनीतालः नाबालिग से दुष्कर्म का मामला! अंजुमन इसलामिया सोसायटी ने सौंपा ज्ञापन, बोले- अराजक तत्व कर रहे शहर का माहौल खराब

editor
  • Awaaz Desk
  • May 01, 2025 10:05 AM
Nainital: Case of rape of a minor! Anjuman Islamia Society submitted a memorandum, said- Anarchic elements are spoiling the atmosphere of the city

नैनीताल। नैनीताल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी उस्मान के खिलाफ खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोग आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग उठा रहे हैं। इस बीच अंजुमन इसलामिया सोसायटी ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि बुधवार को कोतवाली मल्लीताल क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ छेडछाड़ की घटना हुई, जो निंदनीय है। कहा कि इस मामले में हम सभी पीडिता के साथ हैं और बेटी को न्याय देने की मांग करते हैं। वहीं सोसायटी ने ज्ञापन में कहा कि कुछ अराजक तत्वों द्वारा शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। कहा कि जिस प्रकार धार्मिक स्थल के पास तोड़फोड़ की गयी, उससे पूरा समाज दुखी है। उन्होंने अराजक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जमाल सिद्दीकी, मो. शुएब, दानिश सिद्दीकी, जमाल सिद्दीकी, फारूख सिद्दीकी, रशीद आरिफ, शाहनवाज खान, समीर, शानू साहब, फैसल खान, मो. जुएब, मो. फुरकान, मो. नफीस, मो. अबरार, मो. मल्लूख, महमूद अली आदि मौजूद रहे।
 


संबंधित आलेख: