• Home
  • News
  • Nainital: Case of transferring enemy property to Metropol! Teachers' Union Kuta expressed gratitude, said a big thing about parking

नैनीतालः शत्रुसंपत्ति मेट्रोपोल को हस्तांतरित करने का मामला! शिक्षक संघ कूटा ने जताया आभार, पार्किंग को लेकर कही बड़ी बात

editor
  • Awaaz Desk
  • May 31, 2025 06:05 AM
Nainital: Case of transferring enemy property to Metropol! Teachers' Union Kuta expressed gratitude, said a big thing about parking

नैनीताल। नैनीताल स्थित शत्रु संपति मेट्रोपोल को उत्तराखंड को हस्तांतरित करने पर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा तथा उत्तराखंड विश्वविद्यालय शिक्षक संघ उटा ने स्वागत किया है। कूटा ने कहा कि भारत सरकार के इस कदम से नैनीताल के साथ स्थानीय नागरिकों तथा पर्यटकों को पार्किंग बनने से बहुत लाभ होगा तथा शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी। कूटा ने कहा कि शहर की ये लंबे समय से चली आ रही मांग थी जिसे सरकार ने पूरा किया है। इसके लिए कूटा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्य तथा जिला अधिकारी का आभार जताया है। कहा कि नैनीताल एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल है तथा यहां की आवश्यकता को देखते हुए मल्टीस्टोरी पार्किंग तथा मेट्रोपोल की जरूरत थी। सरकार के इस फैसले से पार्किंग की समस्या का समाधान होगा तथा शहर के लोगों को भी सुविधा मिलेगी। कूटा ने उम्मीद जताई है कि शीघ्र ही उक्त स्थान में पार्किंग का निर्माण भी प्रारंभ होगा। कूटा ने इसे  सकारात्मक तथा जन हित का निर्णय बताया है। कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, महासचिव डॉ. विजय कुमार, उपाध्यक्ष प्रो. नीलू लोढ़ियाल, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. उमंग सैनी, डॉ. पैनी जोशी, डॉ. दीपिका पंत ने आभार जताया है। 


संबंधित आलेख: