• Home
  • News
  • Nainital: Celebration of freedom! Tricolor march taken out in DSB campus of KU campus resonated with patriotic songs, salutes freedom fighters

नैनीताल:आज़ादी का जश्न!कुविवि के डीएसबी परिसर में निकाली गई तिरंगा यात्रा,देशभक्ति गीतों से गूंज उठा परिसर,स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया नमन

editor
  • Kanchan Verma
  • August 10, 2022 12:08 PM
Nainital: Celebration of freedom! Tricolor march taken out in DSB campus of KU campus resonated with patriotic songs, salutes freedom fighters

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डी एस बी परिसर में शिक्षकों, कर्मचारियों तथा छात्र छात्राओं द्वारा आज तिरंगा यात्रा निकाली गई।  तिरंगा यात्रा ओल्डआर्ट्स से प्रारंभ होकर न्यू आर्ट्स, से होते हुए संकायाधक्ष्य साइंस, आर्ट्स, प्रोक्टर कार्यालय,   बैंक ऑफ बड़ौदा से मेन गेट को जाकर ए एन सिंग हॉल से हिमालय संग्रहालय के बाद न्यू आर्ट्स के मैदान में समाप्त हुई। 

वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान शान और पहचान है।79 एन सी सी, आर्मी, नेवी के कैडेट्स ने एन सी सी गीत, सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तान हमारा, हम होंगे कामयाब, हम सब भारतीय हैं गीत प्रस्तुत किए। तिरंगा यात्रा में जय हिन्द, इन्कलाब जिंदाबाद, भारत माता की जय, वंदे मातरम नारों सेपरिसर गुंजायमान हुआ। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो को नमन करते हुए सभी ने राष्ट्र गान गाया।

सभी ने अपने हाथो में तिरंगा लिया। तिरंगा यात्रा में शिक्षक, कर्मचारी, शोध छात्र, एन सी सी, नेवल, आर्मी विंग के कैडेट्स, तथा अन्य विद्यार्थी शामिल हुऐ। इस अवसर पर प्रो एल एम जोशी, प्रो नीता बोरा शर्मा, प्रो अतुल जोशी, प्रो हरीश बिष्ट, प्रो एल एस लोधियाल, प्रो सावित्री कैरा, प्रो इंदू पाठक, प्रो ज्योति जोशी, प्रो राजीव उपाध्याय, प्रो शिरीष मौर्य, प्रो गिरीश रंजन तिवारी, प्रो अर्चना श्रीवास्तव, प्रो निर्मला ढेला, डा सुषमा टम्टा, डा नीलू लोधियाल, डा लज्जा भट्ट, प्रो जया तिवारी, डा प्रियंका रुबाली, डा विजय कुमार, डा शशि पांडे, डा पूनम बिष्ट, डा आशीष तिवारी,  नंदबलभ पालीवाल, रमेश पंत, डा नवीन पांडे, गोपाल बिष्ट, मोहित रौतेला, इंदर, कुंजिका, निर्मला, शीतल, वसुंधरा, कुंदन एवम प्रो ललित तिवारी आदि शामिल थे। कार्यक्रम में सभी को तिरंगा झंडा प्रदान किया गया।


संबंधित आलेख: