• Home
  • News
  • Nainital: Ceremony organized in Kumaon University! Pro. Pushpa Joshi and Prof. HC Chandola was honored

नैनीतालः कुमाऊं विवि में आयोजित हुआ समारोह! प्रो. पुष्पा जोशी और प्रो. एचसी चंदोला को किया गया सम्मानित

  • Awaaz Desk
  • June 15, 2024 10:06 AM
Nainital: Ceremony organized in Kumaon University! Pro. Pushpa Joshi and Prof. HC Chandola was honored

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविधालय नैनीताल के दो प्राध्यापकों को आज अधिवर्षिता आयु पूर्ण करने पर सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। रसायन विज्ञान विभाग की प्रो. पुष्पा जोशी ने 42 वर्ष की सेवा डीएसबी परिसर के रसायन विभाग में पूरी की, जबकि बीएस सीएमएससी डीएसबी परिसर से की तथा नेचुरल प्रोडक्ट पर पीएचडी कुमाऊं विश्वविधालय से कर 42 वर्ष प्रधापक का कार्य किया। भौतिक विभाग के प्रो. एचसी चंदोला को भी अधिवर्षिता आयु पूर्ण करने पर सम्मानित किया गया।  डॉक्टर चंदोला ने 38 वर्ष सेवा दी तथा दाद फेलो के बाद निदेशक शोध, निदेशक डीएसबी तथा विभागाध्यक्ष भौतिकी रहे। कुलपति प्रो. दीवान एस रावत ने कहा कि शिक्षक समाज को प्रेरणा देता है। शिक्षक शिक्षा से  मानव निर्माण का कार्य करता है तथा विद्यार्थी को  मजबूत बनाता है। प्रो. रावत ने प्रॉफ जोशी तथा प्रॉफ चंदोला को विश्वविधालय की सेवा करने पर धन्यवाद दिया तथा उनके उत्तम स्वस्थ की कामना की। कार्यक्रम का संचालन निदेशक विजिटिंग प्रोफेसर निदेशालय प्रो. ललित तिवारी ने किया। उन्होंने दोनों प्रधायापकों का जीवन वृत्त प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रो. पुष्पा जोशी, प्रो. एचसी चंदोला, निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा, कार्यवाहक डीन साइंस प्रो. जीत राम, प्रभारी हेड प्रॉ नंद गोपाल साहू, डी एस डबलू प्रॉफ संजय पंत ने संबोधित किया। सम्मान समारोह में डॉक्टर पुष्पा जोशी एवं प्रो. एच सी चंदोला के सम्मान में सम्मान पत्र पड़ा गया तथा कुलपति प्रो. रावत ने शाल उड़ाकर तथा डीएसबी के छात्र हर्षित द्वारा तैयार उनकी पेंसिल स्केच का फोटो भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉक्टर महेंद्र राणा, प्रो. एमसी जोशी, प्रो. रमेश चंद्र, प्रो. गीता तिवारी, डॉक्टर पीके मिस्र, डॉक्टर महेश आर्य, डॉक्टर मनोज धूनी, डॉक्टर ललित मोहन, डॉक्टर गिरीश खर्कवाल, डॉक्टर अंचल अनेजा, डॉक्टर निशा, डॉक्टर हेम, डॉक्टर दीपक मेलकानी आदि उपस्थित रहे।


संबंधित आलेख: