नैनीताल: शनिदेव के नाम पर बाबा को पैसे देने और नींबू मिर्च की माला लेने को लेकर हो रही ठगी
नैनीताल में हर शनिवार को आपको जगह जगह शनिदेव के नाम पर पैसे मांगते हुए कई बाबा दिखाई देते होंगे। आप ये सोचकर कि शनि की बुरी दशा हट जाएगी उन बाबाओं को पैसे इत्यादि भी देते होंगे और 11 रुपये से लेकर 51 और 101 रुपये तक नींबू मिर्च की माला के लिए भी पैसे देते होंगे, ताकि आपके घर,दुकान,व्यवसाय केंद्र से बुरी नज़र उतर जाए। यही करते है ना आप? लेकिन क्या आपको इन बाबाओं की हकीकत पता है? नैनीताल नगर पालिका परिषद के सभासद मनोज साह जगाती ने एक ऐसे ही बाबा का भंडाफोड़ किया जो शनिदेव के नाम पर लोगो से पैसे ऐंठता है। जब ये बाबा हाथ मे तेल की बाल्टी,नींबू मिर्च की माला,और काला टिका लिए अयार पाटा क्षेत्र में पहुंचा तो सभासद मनोज जगाती ने उससे कुछ सवाल पूछ लिये। फिर क्या था मानो उस बाबा की घिघ्घी बंध गयी। मनोज ने पूछा"तुम शनिदेव के नाम पर पैसे मांग रहे हो चलो शनि चालीसा सुनाओ"। बाबा को मानो साँप सूंघ गया हो, बाबा की ज़ुबान अटक गई । फिर मनोज ने पूछा,चलो तुम नींबू मिर्च क्यो लगाते है इसका मंत्र बता दो। इसके बाद मनोज ने बाबा को राष्ट्रगान गाने को कहा जो कि हर भारतीय को आता होगा। ये सुनकर बाबा और डर गया,बाबा को राष्ट्रगान भी नही आता था। बाबा खुद को अनपढ़ बताने लगा और कहने लगा कि बच्चों को पालने के लिए ये सब करता हूँ। इसके बाद सभासद मनोज जगाती ने बाबा को कहा कि ऐसे काम मत करो,पहले मंत्र सीखो और दोबारा ऐसे मत आना। नगर पालिका से अपना लाइसेंस बनाओ और सारे मंत्र सीखो तब ये सब करना, और थाने से वेरिफिकेशन करवाओ तभी नैनीताल में ये सब करना वरना नही।