नैनीताल:बीजेपी की जीत की प्रार्थना करने नैनीताल के घोड़ाखाल,पाषाण देवी और माँ नयना देवी मंदिर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी,पुलिस की ग्रेड पे की समस्या पर किया ये वादा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल पहुचे। नैनीताल पहुचकर सीएम ने सुबह सबसे पहले पाषाण देवी मंदिर में पूजा अर्चना की जिसके बाद धामी माँ नयना देवी मंदिर पहुचे,जहां सीएम धामी मंदिर में भाजपा की जीत के लिए पूजा अर्चना करते नजर आए। इस दौरान कई भाजपा कार्यकर्ता सहित नैनीताल विधानसभा प्रत्याशी सरिता आर्य भी उनके साथ मौजूद रही। वही अपने जन्मदिन पर मंदिर दर्शन करने पहुची एक बच्ची को सीएम ने गोद मे उठाकर उसे जन्मदिन की बधाई दी। मंदिर प्रांगण में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सीएम ने कहा भाजपा चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं में पूरा उत्साह दिखाया प्रदेश में बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। सरकार बनते ही 1 माह के भीतर पुलिस की ग्रेड पे की समस्या का समाधान किया जाएगा।
पुष्कर सिंह धामी भवाली के घोड़ाखाल स्थित गोल्ज्यू मंदिर भी पहुचे ,यहां उन्होंने गोल्ज्यू भगवान से आशीर्वाद मांगा मंदिर प्रांगण पहुचे मुख्यमंत्री ने मंदिर में पाठ करने के साथ ही प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना करी।अपने अत्यंत गोपनिय व निजी दौरे पर पहुचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां कुछ एक कार्यकर्ताओ से मुलाकात कर राजनैतिक फीड बैक भी लिया मंदिर गेट पर पहुचे स्थानीय दुकानदारों ने मुख्यमंत्री से सड़क मार्ग दुरुस्त करने की मांग करी मुख्यमंत्री करीब घंटाभर मंदिर परिसर में रहे इनसे पहले वह सड़क मार्ग से ही हल्द्वानी से वाया भीमताल कार द्वारा मंदिर पहुचे यहां से वह नैनीताल को रवाना हो गये यहां पुजारी गौरव जोशी पूर्व विधायक सरिता आर्य विधानसभा प्रभारी भावना मेहरा मीना बिष्ट दिनेश सांगुड़ी शिवांशू जोशी प्रकाश आर्य सुनील कुमार नंद किशोर पांडेय जुगल मठपाल बालम मेहरा पूरन जोशी लवेंद्र क्वीरा आशु चंदोला धीरज पढालनी आदि मौजूद रहे।