नैनीताल शोक समाचार:मल्लीताल बड़ा बाजार के युवा व्यवसायी जगजीत सिंह उर्फ लक्की का दिल्ली में हुआ निधन!
नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र के जय लाल साह निवासी और प्रतिष्ठित व्यापारी जगजीत सिंह आनंद का आज दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से पूरे बाजार में शोक की लहर व्याप्त हो गयी है।
पिछले कुछ दिनों से जगजीत पैर में इंफेक्शन की वजह से परेशान थे।और इलाज के लिए दिल्ली गंगा राम अस्पताल में इलाज करवा रहे थे,परिजनों ने मीडिया को बताया कि आज दोपहर दो बजे के आसपास उन्होंने दम तोड़ दिया। काफी लंबे समय से बीमार होने की वजह से वो दिल्ली में ही थे। उनके पिता जीत सिंह आनंद मल्लीताल व्यापार मंडल के महामंत्री रह चुके है। जगजीत सिंह उर्फ लक्की की 45 वर्ष की उम्र में निधन की खबर से हर कोई हतप्रभ है। अपने पीछे वो माता पिता, पत्नी और बहन को रोता बिलखता छोड़ गए है।
जगजीत सिंह के निधन पर मल्लीताल व्यापार मंडल ने शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।