नैनीताल:बधाई देव! देव बवाड़ी ने पहले ही प्रयास में जेईई एडवांस में हासिल की सफलता, श्री राम सेवक के महासचिव जगदीश बवाड़ी के पुत्र है देव
सरोवर नगरी नैनीताल एजुकेशन हब के नाम से भी प्रसिद्ध है। यहां के स्टूडेंट्स रैंकिंग में दूसरेँ जिले के स्टूडेंट्स को पछाड़ देते है। इन्हीं होनहार स्टूडेंट्स में से एक देव बवाड़ी है जिन्होंने पूर्व में कक्षा 12 में स्कूल टॉप किया था तो अब देव बावड़ी ने जे ई ई एडवांस में सफलता हासिल कर नैनीताल का नाम रोशन किया है।
सेंट जोसेफ कॉलेज नैनीताल के देव ने जे ई ई एडवांस में 5190 वी रैंक हासिल की है। इस वर्ष इंटरमीडिएट में उन्होंने 97.5अंक हासिल किए तथा हाई स्कूल में 96.8अंक हासिल किए।
देव श्री रामसेवक सभा के महासचिव तथा व्यवसाई तथा पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष बीजेपी जगदीश बावड़ी के पुत्र है उनकी माता पुष्पा बवाड़ी गृहिणी है। उनकी बहन गुरुग्राम से एम बी ए कर रही है ।देव ने यह सफलता पहली बार में हासिल की तथा कोई कोचिंग नही की । देव ने सफलता का श्रेय अपने दादा जी स्वर्गीय दादी के साथ अपने गुरुजनों ,माता पिता चाचा चाची तथा यू ट्यूब को दिया है।