नैनीताल: जिसके समर्थन में नैनीताल पहुंचे कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला,वही नैनीताल नही पहुंचे,केवल पोस्टर में ही आये नज़र संजीव आर्य
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला नैनीताल विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य को समर्थन देने नैनीताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की तमाम कमियों को गिनाया। उन्होंने मोदी सरकार को महंगाई बेरोजगारी शिक्षा स्वास्थ्य जैसे तमाम मुद्दों पर आड़े हाथों लिया। वही रणदीप सुरजेवाला ने किन मुद्दों पर संजीव आर्य को जिताया जाए इस पर ज्यादा बात नहीं करी।

रणदीप सुरजेवाला ने कांग्रेस शासित किसी भी राज्य में ₹500 का सिलेंडर मिल रहा हो यह भी नहीं बताया,बल्कि मोदी सरकार में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ गए, और आगे क्या क्या महंगा होगा इस पर बात की। रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए ये भी कहा की डायन महंगाई घर जमाई बन गयी है। रणदीप सुरजेवाला कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य को समर्थन देने नैनीताल पहुंचे थे लेकिन संजीव आर्य ही उनके साथ कहीं बैठे नज़र नही आये