• Home
  • News
  • Nainital Corona Breaking: Beware! Corona confirmed in 69 people, be careful while leaving the house

नैनीताल कोरोना ब्रेकिंग:सावधान! 69 लोगो मे हुई कोरोना की पुष्टि,घर से बाहर निकलते समय रहें अलर्ट

editor
  • Kanchan Verma
  • January 20, 2022 10:01 AM
Nainital Corona Breaking: Beware! Corona confirmed in 69 people, be careful while leaving the house

सरोवर नगरी नैनीताल में गुरुवार को एकमुश्त 69 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। नैनीताल शहर में इससे पहले इतने संक्रमित मरीज सामने नही है। 69 लोगो मे कोरोना की पुष्टि
होने से शहर में हड़कम्प मच गया है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है।

गौरतलब है कि नैनीताल में ठंड बढ़ने से सर्दी जुखाम के मरीज भी बढ़ रहे है। और इन मरीजों में कोरोना और सामान्य फ्लू में अंतर कर पाना इसलिए भी मुश्किल हो रहा है क्योंकि सर्दी-जुखाम होने पर अस्पताल जाने से कतरा रहे है कि कहीं उनमें भी कोरोना की पुष्टि न हो जाए।

बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि गुरुवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट में 7 व आरटीपीसीआर टेस्ट 62 लोगो में संक्रमित पाए गए है। जिसके बाद सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है, और उनके सम्पर्क में आए लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है जल्द ही उनकी भी जांच की जाएगी।


संबंधित आलेख: