• Home
  • News
  • Nainital Corona Breaking: Corona confirmed in 44 people, Corona's speed in the third wave faster than ever

नैनीताल कोरोना ब्रेकिंग:44 लोगो मे हुई कोरोना की पुष्टि, तीसरी लहर में कोरोना की रफ़्तार पहले से कहीं ज़्यादा तेज़

editor
  • Kanchan Verma
  • January 19, 2022 10:01 AM
Nainital Corona Breaking: Corona confirmed in 44 people, Corona's speed in the third wave faster than ever

नैनीताल में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है , शहर में हर रोज कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहें है। वहीं एक बार फिर एकमुश्त 44 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से शहर में हड़कंप मच गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है।

बता दें कि इन दिनों लगातार नगर में कोरोना संक्रमितों के मामले सामने आ रहें है, जिससे शहर में भय का माहौल बना हुआ है। वहीं बुधवार को भी नगर में एकमुश्त 44 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसमें 30 लोग आरटीपीसीआर व 14 रैपिड एंटीजन में पॉजिटिव पाए गए है।

बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है, और उनके सम्पर्क में आए लोगों को चिन्हित कर उनकी भी जांच की जाएगी।


संबंधित आलेख: