• Home
  • News
  • Nainital Corona Breaking: More than 10 corona positives in Nursing Training College, Nainital, people allege the news is being hidden

नैनीताल कोरोना ब्रेकिंग: नर्सिंग ट्रेनिंग कॉलेज नैनीताल में 10 से ज़्यादा कोरोना पॉजिटिव, लोगो का आरोप खबर छुपाई जा रही

editor
  • Awaaz Desk
  • January 16, 2022 08:01 AM
Nainital Corona Breaking: More than 10 corona positives in Nursing Training College, Nainital, people allege the news is being hidden

नैनीताल जिला मुख्यालय में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ़्तार से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ने लगी है। प्रतिदिन कोरोना के नए केसों से शहर में हड़कंप मचा हुआ है। उधर पुख्ता सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नर्सिंग ट्रेनिंग कॉलेज,जीबी पंत चिकित्सालय (रैमजे अस्पताल) में एकमुश्त 10 से 12 लोगो मे कोरोना संक्रमण की खबर सामने आयी है जिसकी अस्पताल परिसर और जिला अस्पताल द्वारा पुष्टि नही की गई है। वही नर्सिंग ट्रेनिंग कॉलेज के आस पड़ोस में रहने वाले लोगो ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि "जिला अस्पताल और नर्सिंग ट्रेनिंग कॉलेज इस मामले को छुपाना चाहता है,शहर में लगातार कोरोना केस बढ़ रहे हैं,हाल ही में जब शेरवुड क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीज निकले थे तब प्रशासन ने वहां कंटेन्मेंट ज़ोन बनाया था,लेकिन यहां नर्सिंग ट्रेनिग कॉलेज में 10 से ज़्यादा कोरोना संक्रमित निकले है जिनकी खबर को भी छुपाया जा रहा है और किसी भी प्रकार की कोई एहतियात यहां नही बरती जा रही है।" इस मामले में आवाज़ डेस्क द्वारावजिला अस्पताल बीडी पांडे सम्पर्क करने की कोशिश की गई परन्तु या तो नम्बर बिजी मिले या रिंग जाती रही और कोई जवाब नही मिला।  आपको बता दें कि जिला मुख्यालय नैनीताल में बीते रोज भी एकमुश्त 32 लोगो मे कोरोना की पुष्टि हुई थी जिन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया,इन सभी के संपर्क में आये लोगो को चिन्हित कर जांच की जा रही है।


संबंधित आलेख: