नैनीताल:एकमुश्त 35 लोगो मे हुई कोरोना की पुष्टि,खबर के लिंक में पढ़ें कहाँ कहाँ निकले कोरोना पॉजिटिव
सावधान! ये शब्द डराने के लिए नही बल्कि चेताने के लिए कहा जा रहा है। कोरोना के मामले फिर एक बार रफ्तार पकड़ चुके है। सरोवर नगरी नैनीताल में बुधवार को फिर कोरोना संक्रमणों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है। बीडी पांडे जिला अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक आज नगर में एकमुश्त 35 लोगो मे कोरोना की पुष्टि हुई है ये लोग चार्टन लॉज,सीमेंट हाउस,हाईकोर्ट परिसर, गेठिया, पुलिस लाइन और अयार पाटा क्षेत्र के रहने वाले है। इन सभी कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।इन सभी की रैपिड एंटीजन जांच हुई थी,जिसमे कोरोना की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट आने के बाद संक्रमितों के संपर्क में आये लोगो को चिन्हित किया जा रहा है और उनकी भी जांच की जा रही है।