नैनीतालः स्नोव्यू स्थित दूरबीन कक्ष तथा उसके आसपास हो रही अवैध वसूली के मामले में सभासद जगाती ने पालिकाध्यक्ष को लिखा पत्र, कार्यवाही की मांग
नैनीताल। स्नोव्यू स्थित दूरबीन कक्ष तथा उसके आसपास वहां काम करने वाले फोटोग्राफर आदि से वसूली के मामले में अयारपार्टा वार्ड 8 के सभासद मनोज साह जगाती ने पालिकाध्यक्ष को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा कि स्नोव्यू स्थित दूरबीन कक्ष किसी व्यक्ति को किराये में दिया गया था, जिसकी सूचना उस समय बोर्ड को नहीं दी गई थी और ना ही बोर्ड से इसकी अनुमति ली गई थी। कहा कि वहां पर स्थित व्यू प्वाइन्ट में काम करने वाले फोटोग्राफर आदि से भी गैर कानूनी रुप से वसूली की जा रही है। कहा कि जिस व्यक्ति को दूरबीन कक्ष किराए पर दिया गया था उसने दूरबीन कक्ष किसी अन्य को किराए पर दे दिया है, ऐसे में वहां मनमाने तरीके से काम हो रहा है और लोगों से वसूली की जा रही है। उन्होंने इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए उचित कार्यवाही की मांग की है और अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दूरबीन कक्ष में पुनः दूरबीन स्थापित करने की मांग भी की है।