• Home
  • News
  • Nainital: "Count your own village" campaign! State activist appeals to stop migration, urging people to reach their original residence for census.

नैनीतालः ‘अपनी गणना अपने गांव’ अभियान! पलायन रोकने को राज्य आंदोलनकारी की अपील, जनगणना में मूल निवास पहुंचने का आह्वान

  • Awaaz Desk
  • March 22, 2026 10:03 AM
Nainital: "Count your own village" campaign! State activist appeals to stop migration, urging people to reach their original residence for census.

नैनीताल। राज्य आंदोलनकारी जोध सिंह बिष्ट ने ‘अपनी गणना अपने गांव’ अभियान के तहत लोगों से आगामी जनगणना में अपने मूल गांव पहुंचने की अपील की है। राज्य अतिथि गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों से लगातार हो रहे पलायन ने जनसंख्या के आंकड़ों को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। उन्होंने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, अल्मोड़ा, चम्पावत और बागेश्वर जैसे जिलों में जनसंख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाली जनगणना के बाद इन क्षेत्रों को मिलने वाली सरकारी सुविधाएं भी प्रभावित हो सकती हैं। जोध सिंह बिष्ट ने चिंता जताते हुए कहा कि जनसंख्या के आधार पर ही विकास योजनाएं तय होती हैं, ऐसे में कम जनसंख्या वाले क्षेत्रों में संसाधनों की कमी हो सकती है, जिससे पहाड़ों का विकास रुक सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे 24 अप्रैल से 25 मई के बीच होने वाली जनगणना के दौरान अपने गांव में मौजूद रहकर अपनी सही गणना सुनिश्चित करें। यह न सिर्फ अपने गांव के भविष्य के लिए जरूरी है, बल्कि पूरे उत्तराखंड के संतुलित विकास के लिए भी अहम कदम है।


संबंधित आलेख: