• Home
  • News
  • Nainital: Defection politics at its peak! Hem Arya said left BJP, AAP gave ticket, filling nomination, AAP said only Bhuvan Arya candidate from our side, who is true and who is false in politics of contradiction?

नैनीताल:दलबदल राजनीति चरम पर! क्या हेम आर्य ने छोड़ दी बीजेपी? क्या आप ने दे दिया टिकट? भुवन आर्य ही है प्रत्याशी,किसने कहा?विरोधाभास की राजनीति में कौन सच्चा कौन झूठा?

editor
  • Kanchan Verma
  • January 28, 2022 07:01 AM
Nainital: Defection politics at its peak! Hem Arya said left BJP, AAP gave ticket, filling nomination, AAP said only Bhuvan Arya candidate from our side, who is true and who is false in politics of contradiction?

नैनीताल विधानसभा चुनाव रोचक मोड़ पर है। यहां दलबदलू राजनीति पूरे ज़ोर पर है। टिकट का खेल इतना बढ़ गया है कि पार्टी की विचारधारा बाद में पहले टिकट मिल जाये नही तो पार्टी को टाटा बाय बाय। इसी दलबदल राजनीति के बीच खबरे आ रही है कि कांग्रेस छोड़कर बीजेपी जॉइन करने वाले हेम आर्य ने फिर दल बदल लिया और आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली। सोशल मीडिया में खबरे उड़ने लगी कि आम आदमी पार्टी ने हेम आर्य को टिकट दे दिया जबकि कल ही आम आदमी पार्टी की ओर से भुवन आर्य ने नामांकन भरा है। हेम आर्य ने भी आवाज़ की टीम से बात करते हुए कहा कि हा टिकट मिल गया है और नामांकन भर रहा हूँ आप का सहयोग चाहिए," इधर आम आदमी पार्टी नैनीताल नगर इकाई से आवाज़ की टीम ने इस बात की पुष्टि करने के लिए प्रदीप दुमका और शाकिर अली से बात की तो उन्होंने कहा कि ऐसा मुमकिन नही है हमारी पार्टी से टिकट केवल एक को ही मिला है भुवन आर्य को अगर हेम आर्य को टिकट मिलता तो पहले नगर इकाई पार्टी को पता चलता।हमारी ओर से भुवन आर्य ही प्रत्याशी है।
हेम आर्य और आम आदमी पार्टी दोनों के ही बयान विरोधाभास है बहरहाल नैनीताल में दलबदल राजनीति की उठापटक जारी है।


संबंधित आलेख: