नैनीतालः मरीजों के लिए निशुल्क पार्किंग की मांग! आजाद मंच प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
नैनीताल। बीडी पाण्डे अस्पताल आने वाले मरीजों और तीमारदारों के लिए निशुल्क पार्किंग की मांग को लेकर आजाद मंच प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि स्थानीय लोग भारी मात्रा में बीडी पाण्डे अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचते हैं। पार्किंग की सुविधा न होने के चलते उन्हें मस्जिद पार्किंग में अपने दो पहिया वाहन खड़े करने पड़ते हैं, जिसके चलते मरीज और तीमारदार दोनों को परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे में स्थानीय लोगों की समस्या को देखते हुए गोलघर चौराहे से नीचे बीएम शाह ओपन एयर थिएटर के पास ख़ाली पड़े स्थान पर निःशुल्क पार्किंग उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने आजाद मंच के पदाधिकारियों को इस मामले में उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया। इसके अलावा प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से शहर की यातायात व्यवस्था, चिकित्सा, साफ-सफाई व सौन्दर्यीकरण कार्यों समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल में आज़ाद मंच के संस्थापक मो. खुर्शीद हुसैन (आज़ाद), अलमास खानम, हिना समेत कई लोग मौजूद थे।