• Home
  • News
  • Nainital: Demand to hold student union elections! Protest in Kumaon University campus, sloganeering against government and university administration

नैनीतालः छात्र संघ चुनाव कराने की मांग! कुमाऊं विवि परिसर में धरना प्रदर्शन, सरकार और विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

editor
  • Awaaz Desk
  • October 07, 2024 12:10 PM
Nainital: Demand to hold student union elections! Protest in Kumaon University campus, sloganeering against government and university administration

नैनीताल। छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर आज छात्रों ने कुमाऊं विश्व विद्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन करते हुए छात्रों ने सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि उनके द्वारा पूर्व में विश्विद्यालय प्रशासन से छात्रसंघ चुनाव समय पर कराए जाने को लेकर ज्ञापन दिया गया था, बावजूद इसके अभी तक छात्रसंघ चुनावों की तारीख़ तय नही की गई है। वहीं मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि छात्रों द्वारा पूर्व में दिए गए मांग पत्र शासन को भेज दिया गया है। जिसपर शासन स्तर पर जल्द ही निर्णय ले लिया जाएगा।


संबंधित आलेख: