नैनीतालः वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवाने के लिए कैंप लगाने की मांग! निवर्तमान सभासद जगाती ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र
नैनीताल। निवर्तमान सभासद मनोज साह जगाती ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर वोटर लिस्ट में मतदाताओं के नाम दर्ज करने के लिए कैंप लगाने का अनुरोध किया है। उन्होंने पत्र में कहा कि नैनीताल में जब नगरपालिका चुनाव हेतु वोट लिस्ट बनाई जा रही थी तो उस समय कर्मचारियों द्वारा काफी गड़बड़ी की गयी थी, जिसके चलते उनके वार्ड संख्या 8 अयारपाटा मल्लीताल में कई लोगों के नाम वोटर लिस्ट से गायब हैं। कहा कि नगरपालिका में वोटर लिस्ट का निरीक्षण करने पर उक्त गलतियां सामने आई हैं। कहा कि उनके वार्ड के मतदान केन्द्र अयारपाटा और डीएसए मतदान केन्द्र में लोगों के नाम लिस्ट में दर्ज करने के लिए कैंप लगाया जाए, ताकि लोगों को असुविधा का सामना न करने पड़े।