• Home
  • News
  • Nainital: Divisional Commissioner's action on the complaint of the elderly! Landlord reprimanded, know what is the whole matter

नैनीतालः बुजुर्ग की शिकायत पर मण्डलायुक्त का एक्शन! मकान मालिक को लगाई फटकार, जानें क्या है पूरा मामला

editor
  • Awaaz Desk
  • February 29, 2024 06:02 AM
Nainital: Divisional Commissioner's action on the complaint of the elderly! Landlord reprimanded, know what is the whole matter

नैनीताल। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मल्लीताल स्थित रामलाल ब्रदर्स के निकट बासी फुटवियर बिल्डिंग में किराए पर रह रही 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला दीपा भट्ट द्वारा की गई शिकायत का संज्ञान लिया। कुमाऊं आयुक्त रावत ने मकान मालिक को सीढ़ी बनाने के सख्त निर्देश दिए। दीपा भट्ट द्वारा कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत से शिकायत की गई कि वह बेंगलुरु में निवासरत अपनी बेटी से मिलने गयी थी, लेकिन जब वह बेंगलुरु से वापस आई तो उसने देखा कि मकान मालिक मोहम्मद आशिम सिद्दीकी द्वारा घर के दोनों दरवाजे बंद कर दिए गए हैं, जिसकी वजह से बुजुर्ग महिला को सारी रात बाहर गुजारनी पड़ी। आयुक्त ने मकान मालिक की इस हरकत पर मकान मालिक को कड़ी फटकार लगाई। दीपक रावत ने उप निरीक्षक मल्लीताल दीपक बिष्ट को संबंधित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जनपद अंतर्गत इस प्रकार की घटनाएं होती हैं तो उनका प्राथमिकता से संज्ञान लिया जाए। और संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाए। इस अवसर पर उपज़िलाधिकारी नैनीताल प्रमोद कुमार, प्राधिकरण जेई हेम उपाध्याय, टीआई नगर पालिका परिषद, नैनीताल और पुलिस बल सहित राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही।


संबंधित आलेख: