• Home
  • News
  • Nainital: DM jointly launched Harela program in development block Ramnagar under Amrit Mahotsav of freedom

नैनीताल:आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विकासखंड रामनगर में डीएम ने किया संयुक्त रूप से हरेला कार्यक्रम का शुभारंभ

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • July 16, 2022 12:07 PM
Nainital: DM jointly launched Harela program in development block Ramnagar under Amrit Mahotsav of freedom

आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हरेला पर्व के उपलक्ष्य में विकासखण्ड रामनगर के ग्राम पंचायत देवीपुरा में राजकीय इंटर कॉलेज देवीपुरा के समीप ग्राम पंचायत देवीपुरा मे मनरेगा  एनआरएलएम  व आईसीआईसी फाउंडेशन के सहयोग से माननीय  विधायक दीवान सिंह बिष्ट, ब्लाक प्रमुख  रेखा रावत, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल सयुंक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ  किया। 


इस अवसर पर माननीय  विधायक दीवान सिंह बिष्ट, ब्लाक प्रमुख  रेखा रावत, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एव विभिन्न हरियाली चैतना, एकता,साईंबाबा, निमा  दिव्य आदि  देवीपुरा की स्वय सहायता समूह  की महिलाओ ने  बांस एवं फलदार  के वृक्षों  का रोपण किया।


माननीय  विधायक  ने  सभी  को हरेला पर्व के शुभ अवसर पर बधाई  देते हुए  कहा की  हम सभी  को अपने-अपने आसपास  अधिक से अधिक पेड पोधो  लगाने चाहिए  व अपने जन्म दिवस, विवाह  एव अन्य शुभ अवसर पर भी पेड लगाने चाहिए ताकि  पर्यावरण सन्तुलन बना रहे।


जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा की  बांस के  पडे लगाने से  जहां भूमि कटाव को रोका जा सकता है वही स्थानीय लोगो  को स्वरोजगार भी मिलेगो। उन्होंन कहा यह प्रथम चरण का कार्यक्रम है आगे भी बडे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ सतीश तिवारी,परियोजना निदेशक अजय सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी शिल्प पन्त, क्षेत्र पंचायत सदस्य सरिता आर्य , जेस्ट प्रमुख संजय नेगी, खंड विकास अधिकारी  उमाकांत पंत के साथ ही जनप्रतिनिधि  महिलाएं मौजूद रहीं।


संबंधित आलेख: