• Home
  • News
  • Nainital: Doctor for you health camp organized at District Hospital BD Pandey under the leadership of Asha Foundation, gave information about breast cancer to women under Asha's Pink Campaign.

नैनीताल:आशा फाउंडेशन के नेतृत्व में जिला अस्पताल बीडी पांडे में आयोजित हुआ डॉक्टर फ़ॉर यू स्वास्थ्य शिविर,आशा की पिंक मुहिम के तहत महिलाओं को दी गयी स्तन कैंसर की जानकारी

editor
  • Kanchan Verma
  • March 07, 2022 01:03 PM
Nainital: Doctor for you health camp organized at District Hospital BD Pandey under the leadership of Asha Foundation, gave information about breast cancer to women under Asha's Pink Campaign.

आशा फाउंडेशन के नेतृत्व में  जिला अस्पताल बीडी पांडे के चिकित्सकों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में
"डॉक्टर फ़ॉर यू" संस्था के साथ मिलकर बेहतर स्वास्थ्य और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आशा फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा शर्मा ने स्तन कैंसर से जुड़ी पिंक मुहिम के तहत महिलाओं को स्तन कैंसर की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में महिलाओं औए युवतियों ने बढ़चढ़ अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। 
आशा शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कहा कि हम आज़ादी का 75वा अमृत महोत्सव मना रहे है लेकिन  महिलाओं की स्थिति जस की तस बनी हुई है। आशा शर्मा ने महिलाओं को जागरूक करते हुए यह भी कहा कि देश की सभी महिलाएं पहले खुद को जागरूक करें, अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, तभी महिलाएं सशक्त हो पाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं में अक्सर स्तन कैंसर, बच्चेदानी का कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां देखी जाती हैं इसके प्रति महिलाओं को जागरूक रहना उनके लिए ही लाभप्रद होगा।  आशा शर्मा ने पिंक मुहिम के तहत स्तन कैंसर के लक्षण और बचाव की जानकारी भी दी  आशा शर्मा ने महिला दिवस पर सभी लोगों से अपील की है कि वह अपने घर की प्रत्येक महिला और लड़कियों की जांच कराएं,तभी महिला दिवस सार्थक होगा। वही "डॉक्टर फॉर यू" के डॉक्टर शिवम ने महिलाओं को जागरूक करते हुए सर्वाइकल कैंसर के बारे में जानकारी दी।उन्होंने कहा कि महिलाएं और युवतियां समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच कराएं,अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और सतर्क रहें।  वही डीएफयू की टीम ने बीडी पांडे अस्पताल की डॉक्टर्स टीम का आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में आशा फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा शर्मा,नीलू एल्हेन्स, मुन्नी तिवारी, ईशा साह, महिला चिकित्सालय की टीम, पीएमएस डॉ केएस धामी, डॉ वीके पुनेरा,डॉक्टर फॉर यू के डॉक्टर शिवम ,डॉ रजत जैन,डॉ पीयूष जैन,डॉ अमित राज, डॉ मुखराम,डॉ यशिका इत्यादि लोग मौजूद रहे।


संबंधित आलेख: