नैनीतालः सरोवर नगरी में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम! मंदिरों में उमड़ रहा आस्था का सैलाब
नैनीताल। इन दिनों देशभर में दूर्गा पुजा महोत्सव की धूम मची हुई है और हर तरफ आस्था और उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में नैनीताल में भी दुर्गा महोत्सव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दौरान मन्दिरों में उमड़ रही भीड को देखकर लगता है कि नैनीताल में मिनी बंगाल उमड़ गया हो। देश के अन्य जगहों की तरह नैनीताल में भी दुर्गा पुजा की धूम मची हुई है। सुबह से ही मां दुर्गा के भक्त मां के दर्शन के लिये मंन्दिर पहुंच रहे हैं। जहां कुमाऊंनी संस्कृति के साथ बंगाली पूजा पद्धति का समावेश देखने को मिल रहा है। नैनादेवी मंन्दिर में बने मां दूर्गा के पंडाल में मां के जय कारों के साथ घंटी और मंत्रों की गूंज सुबह से ही मंन्दिर प्रांगण में सुनाई दे रही है। वहीं शाम होते ही मां की पंचआरती भक्तों के लिये खासा आकृषण बनी हुई है। पंच आरती के बाद धुन्ची पूजा दुर्गा महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण होती है। इसमें मिट्टी के हुके में नारयल जलाकर इससे उठने वाले धुवें से मां की पूजा की जाती है। यह बंगालियों का एक तहर का खेल होता है। गौरतलब है कि दुर्गा पूजा खास तौर पर बंगाली समुदाय की पूजा होती है। और इन दिनों नैनीताल में बंगाली सीजन भी चल रहा है। जो बंगाली लोग जो दुर्गा पुजा में शामिल नही हो पाये, वह नैनीताल में आकर मां दुर्गा के दर्शनों का लाभ कमा रहे हैं। साथ ही मांग दुर्गा की पूजा की आरती में शामिल हो रहे हैं। दुर्गा के 1 हजार कमलों से होने वाली पूजा भी सैलानीयों और स्थानीय लोगों को अपनी ओर खिंच ला रही है। घनुची पूजा के दौरान हुक्के के साथ मंन्दिर में भक्ति मय माहौल देखने को मिल रहा है। बहरहाल कहते हैं कि भक्ति में ही शक्ति होती है जो नैनीताल में भी देखने को मिल रही है।