नैनीतालः दशहरे की तैयारियां तेज! पुतलों को अंतिम रूप देने में जुटे अमरोहा से आए कलाकार, जानें इस बार क्या कुछ होगा खास
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के डीएसए मैदान में अमरोहा से आए कलाकार पिछले कई दिनों से रावण, कुम्भकर्ण व मेघनाथ के पुतलों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए है। अमरोहा से आए कलाकार का कहना है कि वे पिछले 20 वर्षों से राज्य के विभिन्न शहरों में पुतले बनाते आए हैं। रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाथ के पुतलों को बनाने में 1 माह का समय लगता है। इस बार रावण के पुतले को विशेष तौर पर बनाया गया है जिसमें पुतले की आंखे दशहरे में आए लोगों को खुलती बंद होती दिखेगी। रामलीला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मंटू जोशी ने बताया पिछले वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष राम सेवक सभा भव्य रूप से दशहरा मनाने जा रहा है। जिसके लिए विशेष रूप से रावण कुंभकर्ण और रावण के 45 फिट के पुतले बनाए गए हैं। मुकेश जोशी ने बताया दहन से पहले भव्य आतिशबाजी की जाएगी।