नैनीतालः शिक्षामंत्री ने किया प्राईमरी स्कूल का निरीक्षण! बोले- जल्द किया जायेगा आधुनिकीकरण
नैनीताल। नैनीताल पहुंचे शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने नैनीताल के मल्लीताल में 1880 में बने भवन में संचालित हो रहे प्राईमरी स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि 1880 में बना यह भवन ऐतिहासिक है और अभी इस प्राईमरी स्कूल में लगभग 40 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही सम्बंधित विभाग से स्कूल की डीपीआर बनाकर शासन को भेजने के निर्देश जारी किए जाएंगे, ताकि इस ऐतिहासिक प्राईमरी भवन को आधुनिक बनाने के साथ ही नए कलेवर में लाया जा सके। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार प्रदेश भर के सभी स्कूलों को बजट जारी करने के साथ ही बच्चों को पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध करा रही है।