नैनीतालः सत्यापन अभियान का असर! थाने-चौकियों में भी दिख रही भीड़, पुलिस ने दी सख्त हिदायत
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के अनुसार एक सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। शहर में बीते दिनों हुए बवाल के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाए गए, जिसके मद्दे नजर विभिन्न क्षेत्रों में बिना सत्यापन के कई किरायेदारों और मकान मालिकों पर 10,000 की चलानी कार्यवाही की गयी। इसके बाद सत्यापन करने के लिए जनपद के सभी थानों, कोतवाली में खास भीड़ देखने को मिली। बता दें कि 15 दिवसीय सत्यापन का बृहद कार्यक्रम पुलिस विभाग द्वारा पूरे जनपद में चलाया जा रहा है, जिसके मद्देनजर नैनीताल, भवाली, भीमताल और मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में तकरीबन हजार से अधिक लोगों के सत्यापन किए जा चुके हैं, जिसके अंतर्गत मकान मालिक, किराएदार एवं बाहरी क्षेत्र से आए कारोबारी के सत्यापन किए जा रहे हैं। इस बार चल रहे सत्यापन में खास बात यह है कि जिसमें सभी संबंधित अभिलेख का भी सत्यापन किया जा रहा है। जिसमें रजिस्ट्री वह अन्य संबंधित दस्तावेज शामिल हैं।