• Home
  • News
  • Nainital: Elections for 25 members of the Uttarakhand Bar Council are underway! 36 advocates have filed nominations so far.

नैनीतालः उत्तराखंड बार काउंसिल के 25 सदस्यों के चुनाव का मामला! अबतक 36 अधिवक्ताओं ने किया नामांकन

  • Awaaz Desk
  • January 07, 2026 09:01 AM
Nainital: Elections for 25 members of the Uttarakhand Bar Council are underway! 36 advocates have filed nominations so far.

नैनीताल। उत्तराखंड बार काउंसिल के 25 सदस्यों के चुनाव के लिए 5 दिन में 31 और नामांकन दाखिल हुए। इस प्रकार अब तक कुल 36 अधिवक्ता नामांकन करा चुके हैं। कुछ अधिवक्ताओं द्वारा एक से अधिक नामांकन पत्रों के सेट भरे हैं, जिससे कुल नामांकनों की संख्या 75 हो गई है। बार काउंसिल के सदस्य पद के लिए नामांकन करने वालों में रेनू कुमारी पाल, राकेश सिंह नेगी, गगनदीप सिंह, दिनेश चंद्र डिमरी, राजबीर सिंह बिष्ट, चंद्रशेखर जोशी, राजन सिंह मेहरा, मेहरबान सिंह कोरंगा, प्रमोद कुमार, मुन्फैत अली, संग्राम सिंह पुंडीर, मनोज चन्द्र जोशी, भावना वर्मा, रीमा शहीम, सुनील नवानी शामिल हैं। आज सुखपाल सिंह ने पुनः नामांकन जमा किया है। उन्होंने विगत दिवस भी नामांकन किया था। चुनाव अधिकारी इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश राम अवतार सिंह की मौजूदगी में नामांकन प्रक्रिया हो रही है। नामांकन के अभी तीन दिन शेष हैं।


संबंधित आलेख: