• Home
  • News
  • Nainital: Employees protest against the privatization of the electricity department! Demands for the repeal of the Electricity Reform Act 2025.

नैनीतालः बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन! विद्युत सुधार अधिनियम 2025 वापस लेने की उठी मांग

  • Awaaz Desk
  • March 10, 2026 11:03 AM
Nainital: Employees protest against the privatization of the electricity department! Demands for the repeal of the Electricity Reform Act 2025.

नैनीताल। नैनीताल में बिजली विभाग के संभावित निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों का गुस्सा खुलकर सामने आया है। उत्तराखण्ड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रदेश आवाहन पर विद्युत वितरण खण्ड नैनीताल के कर्मचारियों ने बिजली विभाग कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने विद्युत सुधार अधिनियम 2025 के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार के फैसले का विरोध जताया। धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि इस अधिनियम के जरिए बिजली विभाग के निजीकरण की तैयारी की जा रही है, जिससे कर्मचारियों के भविष्य पर संकट खड़ा हो सकता है। कर्मचारियों का आरोप है कि एक ओर प्रदेश सरकार उनकी लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है, वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार इस अधिनियम को लागू करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। संघर्ष मोर्चा से जुड़े कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने साफ कहा कि जरूरत पड़ने पर वे उग्र आंदोलन करने को भी मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार और शासन-प्रशासन की होगी।


संबंधित आलेख: