नैनीताल: 4 सूत्रीय मागों को लेकर कर्मचारी बैठे अनिश्चितकालीन धरने पर
उत्तराखण्ड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ कुमाऊँ मंडल के आव्हान पर अपनी 4 सूत्रीय मागों को लेकर कर्मचारी जल संस्थान कार्यालय के बाहर अनिश्चित धरने पर बैठ गए है। धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि पिछले 1 वर्ष से अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर कई बार शासन प्रशासन से गुहार लगा चुके है लेकिन उनकी मांगों पर प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक कोई उचित कार्यवाही नही की गई। जिससे क्षुब्ध होकर उन्हें अनिश्चित कालीन हड़ताल करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों की प्रमुख माँग है कि पिछले 25 वर्षों से 7 हजार 500 रुपये मानदेय में काम कर रहे है जिससे घर परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है जिसे बढ़ाया जाए। विभाग में ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर रिक्त पड़े पदों में वरिष्ठता के आधार पर नियुक्ति दी जाए और सामान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए।