• Home
  • News
  • Nainital: Female doctor transferred from Haldwani to BD Pandey Hospital has not handled the work yet, pregnant women are being referred to Haldwani

नैनीताल:बीडी पांडे अस्पताल में हल्द्वानी से ट्रांसफर हुई महिला डॉक्टर ने अब तक नही संभाला कार्यभार, गर्भवती महिलाओं को किया जा रहा है हल्द्वानी रेफर

  • Kanchan Verma
  • February 23, 2022 04:02 AM
Nainital: Female doctor transferred from Haldwani to BD Pandey Hospital has not handled the work yet, pregnant women are being referred to Haldwani

नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल में महिला विभाग में पिछले 4 माह बीत जाने के बाद भी महिला चिकित्सक की तैनाती नही हो पाई है। यहां पिछले 4 महीनों से स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ने अब तक कार्यभार नहीं संभाला जिसकी वजह से गर्भवती महिलाओं को हल्द्वानी रेफर किया जा रहा है। ऐसे में जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे है। बीडी पांडे के महिला विभाग में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ के 2 पद है,  डॉक्टर द्रौपदी गर्व्याल, डॉक्टर मंजू रावत को यहाँ तैनात किया गया था। पिछले वर्ष अक्टूबर में स्वास्थ्य विभाग ने बीडी पांडे अस्पताल में तैनात मंजू रावत का ट्रांसफर किया था। स्वास्थ्य विभाग ने डॉ मंजू रावत के स्थान पर हल्द्वानी स्थित महिला अस्पताल से स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ को नैनीताल स्थानांतरित किया लेकिन आज तक उन्होंने कार्यभार नहीं संभाला। वहीं डॉ द्रौपदी गर्ब्याल पति के स्वास्थ्य ठीक न होने के चलते लंबे अवकाश पर थी, ऐसे में अस्पताल में प्रसव के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं को हल्द्वानी रेफर किया जा रहा है।  डॉक्टर द्रौपदी घर वालों ने पिछले लंबे समय से अवकाश लिया हुआ था उन्होंने 31 जनवरी को कार्य संभाला।  सीएमओ डॉ भागीरथ जोशी ने मीडिया को बताया कि कई बार पत्राचार करने के बाद भी हल्द्वानी से स्थानांतरित हुई महिला चिकित्सक ने अभी तक अपना कार्यभार नहीं संभाला है।


संबंधित आलेख: