• Home
  • News
  • Nainital: First phase of work begins on Lower Mall Road! Machines arrive from Delhi

नैनीतालः लोअर माल रोड पर पहले चरण का कार्य शुरू! दिल्ली से पहुंची मशीनें

editor
  • Awaaz Desk
  • October 07, 2025 11:10 AM
Nainital: First phase of work begins on Lower Mall Road! Machines arrive from Delhi

नैनीताल। नैनीताल की प्रसिद्ध लोअर माल रोड में दरार आने के बाद वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद पहले चरण का कार्य शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने लोवर मालरोड़ में क्षतिग्रस्त हिस्से में ड्रिल कर एसडीए ट्रीटमेंट देने के बाद एंकरिंग कर दरक रहे हिस्से की रोकथाम की जा रही है, जिसके लिए दिल्ली से मशीनों को नैनीताल लाया गया है। इस दौरान सभी सामान और मैन पावर भी नैनीताल पहुंच गई है। अब प्रशासन ने 5 से 6 महिनों का लक्ष्य रखा है कि काम को पूरा कर दिया जाएगा। बता दें कि वर्ष 2018 में क्षतिग्रस्त लोअर मालरोड के 25 मीटर हिस्से का स्थाई ट्रीटमेंट किया जाना है। हालांकि पूर्व में टेंपरेरी उपचार दिया गया था बीते माह सड़क के एक हिस्से में दरार आ गई थी और उचित ट्रीटमेंट ना मिलने से दरार बढ़ती जा रही थी। एसडीएम नवाजिश खलिक ने बताया कि पहले चरण में मशीन से ड्रिल कर 18 मीटर की गहराई तक लोहे के पाइप भूमिगत किए जाएंगे। दूसरे चरण में माइक्रो पाइलिंग की जाएगी।


संबंधित आलेख: