नैनीतालः पूर्व सीएम कोश्यारी पहुंचे सरोवर नगरी! चीना बाबा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के भवन का किया निरीक्षण, कई मुद्दों पर रखे अपने विचार
नैनीताल। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी आज एक दिवसीय दौरे पर नैनीताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चीना बाबा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के भवन का निरीक्षण किया, जो बीते दिनों आग लगने से पूर्ण रुप से क्षतिग्रस्त हो गया था! इसके बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि इस स्कूल से उनकी भावनाएं जुड़ी हैं। भीषण अग्निकांड में भवन पूरी तरह से जलकर राख हो गया, जो बड़ा दुख का विषय है। शासन और प्रशासन इस घटना के करणाों को ढूंढेगा और बच्चों की वैकल्पिक शिक्षा व्यवस्था के लिए स्थान चिहत करेंगे। जिससे बच्चों को पढ़ने में असुविधा न हो। वहीं बागेश्वर जिले के कांडा तहसील सहित जिले के कई अन्य गांवों में अवैध खड़िया खनन से आई दरारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले सावधानी नहीं बरतते हैं और फिर इस प्रकार की घटनाएं होती हैं और न्यायालय को हस्तक्षेप करना पड़ता है। जहां खनन होता है, वहां कुछ लोगों द्वारा नियमों का पालन सही ढंग से नहीं किया जाता है। जिसके चलते सभी लोगों को इसका खामियाज भुगतना होता है। राज्य सरकार को चाहिए कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार जांच की जाए और जनता के हित को देखते हुए कार्य योजना बनानी चाहिए, ताकि होने वाले पलायन को भी रोका जा सके। राज्य में हो रही डेमोग्राफी चेंज को लेकर उन्होंने कहा कि डेमोग्राफी बदलना इस धरती का यथार्थ है, लेकिन राज्य सरकार और केंद्र सरकार इससे होने वाले कुप्रभाव को रोकने के लिए यथा संभव प्रयास कर रही है। आने वाले निकट भविष्य में इसके सुखद परिणाम देखने को मिलेगी।