• Home
  • News
  • Nainital: Former student union secretary and BJP worker alleges biased election

नैनीताल:पूर्व छात्रसंघ सचिव और बीजेपी कार्यकर्ता ने लगाए पक्षपातपूर्ण चुनाव के आरोप

editor
  • Kanchan Verma
  • February 14, 2022 12:02 PM
Nainital: Former student union secretary and BJP worker alleges biased election

पूर्व छात्रसंघ सचिव डीएसबी परिसर नैनीताल और बीजेपी कार्यकर्ता सुमित भारती ने नैनीताल के जय लाल साह बाजार में बने मतदान केंद्र में अव्यवस्था और पक्षपातपूर्ण चुनाव का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र में राजनीतिक दलों के लोग खुल्लमखुल्ला अंदर बाहर कर रहे है और मैं अपनी पार्टी का बूथ अध्यक्ष हूँ उसके बाद भी मुझे अंदर जाने नही दिया जा रहा है,जिसे देखते हुए लग रहा है कि ये चुनाव निष्पक्ष नही है और किसी विशेष दल का ही यहां दबदबा है।उन्होंने ये भी कहा कि यहां निष्पक्ष चुनाव न होने की वजह से ही अब मतदाता वोट करने नही आ रहे है।

वहीं बूथ पर वोटिंग करने आये एक और मतदाता ने बूथ में हो रही अव्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त की,और कहा अगर इसी तरह होगा तो मतदाता मतदान नही कर पाएंगे। इस मामले में वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने कहा कि ये युवक सुबह से कई बार आ चुका है जिससे मतदान प्रभावित हो रहे है,केवल एजेंट और मतदाता को अंदर जाने की अनुमति है बूथ अध्यक्ष को नही।


संबंधित आलेख: