• Home
  • News
  • Nainital- Four accused arrested in the incident of arson and firing in the house of Congress leader Salman Khurshid

नैनीताल- कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के घर में हुई आगजनी व फायरिंग की घटना मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

editor
  • Seema Nath
  • November 18, 2021 01:11 PM
Nainital- Four accused arrested in the incident of arson and firing in the house of Congress leader Salman Khurshid

भवाली- कांग्रेसी नेता व पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के नैनीताल जिले के रामगढ़ ब्लॉक के ग्राम प्यूडा में स्थित आवास पर बीते दिनों हुईं आगजनी की घटना के मामले में भवाली पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमे से एक आरोपी के पास से अवैध रूप से पिस्टल 32 बोर मय मैगजीन भी बरामद हुई है।

आपको बता दें की कांग्रेसी नेता द्वारा लिखी किताब "सनराइज ओवर अयोध्या" में उनके द्वारा हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी संगठन से करने पर गुस्साए लोगों ने उनके आवास पर आगजनी व तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया था। जिस मामले में गुरूवार को भवाली पुलिस ने 27 वर्षीय चंदन सिंह लोधियाल पुत्र हरेंद्र सिंह निवासी ग्राम नाथुआखान,जिसके पास अवैध पिस्टल बोर मय मैगजीन बरामद हुई है,30 वर्षीय उमेश मेहता पुत्र गंगा सिंह मेहता निवासी ग्राम सूपी, थाना मुक्तेश्वर, 30 वर्षीय कृष्णा सिंह बिष्ट पुत्र शंकर सिंह बिष्ट निवासी मुक्तेश्वर, 29 वर्षीय राजकुमार मेहता पुत्र गंगा सिंह मेहता निवासी मुक्तेश्वर को गिरफ्तार किया है। 

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बीते सोमवार को कुंदन चिलवाल के नेतृत्व में वह कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के घर पर उनका पुतला दहन कर रहे थे की तभी सलमान खुर्शीद के केयर टेकर ने उनसे अभद्रता शुरू कर दी जिसके बाद उन्होंने गुस्से में सलमान खुर्शीद के मकान में आगजनी और तोड़फोड़ के साथ फाईरिंग भी की। बताया की घटना के बाद जब उन्हें पता चला की उन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। जिस पर वह अपने बचाव में वकील हायर करने हल्द्वानी जा रहे थे की तभी पुलिस ने उन चारों को गिरफ्तार कर लिया। 

पकड़े गए चारों आरोपियों में से जिसके पास पिस्टल मय मैगजीन बरामद हुई उसके खिलाफ पुलिस ने धारा 147,148,452,436,504 आईपीसी सहित 25 शस्त्र अधिनियम व उसके अन्य तीन साथी उमेश ,कृष्णा, और राज मेहता के खिलाफ धारा 147,148,452,436,और 504 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 

इस दौरान पुलिस की टीम में अशोक कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भावली,मो.आसिफ थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर, मनोज कुमार,महिला उपनिरीक्षक प्रिंयका मौर्य, आरक्षी विपिन शर्मा,आरक्षी उमेश राज,और आरक्षी विनोद रावत शामिल थे।


संबंधित आलेख: