• Home
  • News
  • Nainital: From tomorrow, children will be vaccinated at these places in the district, DM appeals, get more and more children vaccinated

नैनीताल:कल से जिले में इन स्थानों पर बच्चों को लगाई जाएगी वैक्सीन,डीएम ने की अपील, ज़्यादा से ज़्यादा बच्चों को लगवाएं वैक्सीन

editor
  • Kanchan Verma
  • January 02, 2022 11:01 AM
Nainital: From tomorrow, children will be vaccinated at these places in the district, DM appeals, get more and more children vaccinated

कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव के लिए तथा वर्तमान समय में कोरोना के नये वेरीएंट ओमीक्रांन के प्रभावी नियंत्रण एवं बचाव के लिए भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशों के क्रम में 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों का मेगा वैक्सीनेशन कार्यक्रम 03 जनवरी, 2022 से प्रारंभ किये जाने के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी संदीप तिवारी ने बताया है कि नैनीताल जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में (कल) 03 जनवरी 2022 दिन सोमवार को 15 से 18 वर्ष के बच्चों का कोविड 19 टीकाकरण  जनपद के शुरुआती दौर में ओखल कांडा के जीआईसी  ओखलकांडा,खनस्यू,पटलोट, जीआईसी भीमताल जीआईसी डोगरा, भीमताल, जोलीकोट, रामगढ़ के जीआईसी सतबूगा, नथुवाखान,जीआईसी, बेतालघाट के जीआईसी  खैरना, बेतालघाट जीआईसी, कोटाबाग राजकीय पॉलिटेक्निक कोटाबाग,जीआईसी डोनपरेग, जीआईसी पटलोट, बेरीपडाव के जीआईसी गोजा मोहन इंटर, जीआईसी करनपुर, राजकीय इंटर कॉलेज नारायनपुर रामनगर के जीजीआईसी  रामनगर, जीआईसी रामनगर, मोटाहल्डू के दानू इंटर कॉलेज, जीआईसी लाल कुआं, जीआईसी मोती नगर, बाल भारती विद्या मंदिर मदिर मोटाहालडु, जीजीआईसी चोरगलिया,पीएसएमएस इंटर कॉलेज कुंवरपुर, जीआईसी फूलचौड, जीआईसी जमन सिंह, जीआईसी काठगहेरीया, महर्षि विद्या मंदिर देवल चैडा, एवं हल्द्वानी शहर के सरस्वती शिशु मंदिर हीरानगर, जीआईसी हल्द्वानी, खालसा इंटर कॉलेज हल्द्वानी मैं लगवाया जाएगा।       

जिलाधिकारी ने  सभी से अपील करते हुए कहा कि  अधिक से अधिक लोग अपने नजदीक टीकाकरण सेंटर पर आकर अपने बच्चों को अवश्य टीका लगवाएं व     अपनेआसपास के बच्चों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित ना  रह पाए।


संबंधित आलेख: