• Home
  • News
  • Nainital gears up for disaster preparedness! NDRF, SDRF, and ITBP participate in mock drill

नैनीताल में आपदा से निपटने की तैयारी! मॉक ड्रिल में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आईटीबीपी ने लिया हिस्सा

  • Awaaz Desk
  • March 17, 2026 11:03 AM
Nainital gears up for disaster preparedness! NDRF, SDRF, and ITBP participate in mock drill

नैनीताल। नैनीताल में आज आपदा प्रबंधन को लेकर व्यापक स्तर पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल के तहत भूकंप और भूस्खलन जैसी संभावित आपदाओं से निपटने की तैयारियों को परखा गया। मल्लीताल क्षेत्र के चार्टन लॉज इलाके में भूस्खलन और नैनीझील में नाव पलटने की काल्पनिक सूचना पर राहत एवं बचाव दलों को तुरंत मौके पर रवाना किया गया। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसटीआरएफ, आईटीबीपी, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन की टीमें एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। टीमों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इसके साथ ही आपदा राहत केंद्र में भूकंप प्रभावित लोगों को आवश्यक चिकित्सा और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान डीएसए ब्लॉक को अस्थायी आपदा स्थल के रूप में तैयार किया गया, जहां प्रभावित लोगों को लाकर राहत कार्यों का संचालन किया गया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को मजबूत करना और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया की क्षमता को परखना था, ताकि वास्तविक आपदा के समय जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके।


संबंधित आलेख: