• Home
  • News
  • Nainital-Haldwani: Before the huge public meeting of PM Narendra Modi, the entire city was painted saffron, the responsibility of security goes to the SPG, the general public will not be able to even take the water bottle, the special chemical is being sprayed on the stage.

नैनीताल-हल्द्वानी:पीएम नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा से पहले पूरा शहर रंगा भगवा रंग में,सुरक्षा की ज़िम्मेदारी एसपीजी को,आम जनता पानी की बोतल भी नही ले जा पाएगी, मंच पर विशेष केमिकल का किया जा रहा छिड़काव

editor
  • Kanchan Verma
  • December 30, 2021 02:12 AM
Nainital-Haldwani: Before the huge public meeting of PM Narendra Modi, the entire city was painted saffron, the responsibility of security goes to the SPG, the general public will not be able to even take the water bottle, the special chemical is being sprayed on the stage.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में विशाल जनसभा करेंगे। उनके आने से पहले ही भाजपाइयों ने पूरा ही हल्द्वानी भगवा रंग में रंग दिया गया है। नैनीताल रोड ,कालाढूंगी रोड, रामपुर रोड, बरेली रोड हर जगह पीएम मोदी के बड़े बड़े बैनर लगाए है सड़को के बीचों बीच खूबसूरत गमले लगाए गए है।इसके अलावा सड़को पर भगवा रंग की बड़ी बड़ी पट्टियां और तोरणद्वार बनाये गए है। सड़क के बीच डिवाइडर में बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बड़े बड़े बीजेपी नेताओं के कट आउट लगाए गए है।
पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी दुरुस्त की गई है। छतों और पानी की टँकी पर दूरबीन से लैस जवानों को तैनात किया गया है। एसपीजी द्वारा सुरक्षा का मोर्चा संभालते हुए आसमां से लेकर ज़मीन तक पूरी निगहबानी की जा रही है। जनसभा स्थल एक छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मंच सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है इसके लिए 50 कमांडो को तैनात किया गया है। मंच पर विशेष केमिकल का छिड़काव भी किया जाएगा,ताकि आग से बचाव हो सके।अग्निशमन विभाग द्वारा बताया गया कि इस विशेष केमिकल फायर रिगार्डेट का असर 6 घण्टे तक रहता है।प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक चार्ट के अनुसार पीएम मोदी के लिए मंच पर गुनगुने पानी और चाय की व्यवस्था के साथ मैरी गोल्ड बिस्किट रखे जाएंगे। विशाल जनसभा के मद्देनजर हल्द्वानी शहर के सभी विद्यालयों को भी बन्द रखने के आदेश जारी किए गए है।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज हल्‍द्वानी में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे उत्‍तराखंड को 17547 करोड़ की सौगात देने वाले हैं। जिसमें पीएम मोदी 14127 करोड़ की योजनाओं का शिलान्‍यास तो 3420 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पाण करेंगे। वह ऊधमसिंह नगर में खुलने वाले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के सेटेलाइट सेंटर, पिथौरागढ़ मेडिकल कालेज और 300 मेगावाट की यूजेवीएनएल की लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना समेत अन्‍य विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही यूजेवीएन की पांच मेगावाट की सुरिंगड़ परियोजना, आलवेदर रोड, नगीना से काशीपुर तक तैयार सड़क जैसी बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
इस दौरान उनके साथ मंच पर बीजेपी के दिग्गज नेताओं सहित राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह भी मौजूद रहेंगे। जनसभा में जनता को पानी की बोतल या पाउच ले जाने की मनाही रहेगी। मोदी के भाषण को सुनने के दौरान जनता के लिए पानी की व्यवस्था की ज़िम्मेदारी जलसंस्थान को सौंपी गई है।


संबंधित आलेख: