नैनीताल-हल्द्वानी:सरवती देवी मेमोरीयल ट्रस्ट के कार्यालय में हुआ सम्मान समारोह
आज हल्द्वानी चौफला चौराहा स्थित सरवती देवी मेमोरियल ट्रस्ट के अस्थायी कार्यालय पर एक सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमे ट्रस्ट की अध्यक्षा डॉ रेनू शरण ने ट्रस्ट के सदस्यो द्वारा समाज मे किये गये समाज हित मे और उत्कृष्ट कार्य के लिए उनको कर्यालय पर सम्मानित किया। जिसमे हाल ही मे किच्छा विधान सभा मे एक गरीब गर्भवती महिला के उसके प्रसव के दौरान उसकी साहयता करने पर ट्रस्ट के मिडिया प्रभारी और पत्रकार दिलीप अरोरा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। और फिर कुछ बच्चो को अंग वस्त्र भी भेंट किये।
इस मौक़े पर ट्रस्ट की टीमों मे बरेली से मेघा,सना और मुरादाबाद से रेनू चौधरी उमा कुरैशी, रुद्रपुर से अपर्णा पर हरपाल सिंह, किच्छा से सुजैत खां, के साथ साथ दया डसीला, अलका रस्तोगी,संतोषी,किशोर कुमार अमर ठुकराल, एडवोकेट आरती कश्यप कीर्ति कश्यप, मुकेश भास्कर,आदि मौजूद रहे।