नैनीतालः आस्था के साथ मनाई जा रही हनुमान जयंती! हनुमान जी को लगाया 101 किलों लड्डू का भोग
नैनीताल। देशभर में आज हनुमान जयंती आस्था के साथ मनाई जा रही है। इसी क्रम में सरोवर नगरी नैनीताल में भी हनुमान जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान राम सेवक दल और हनुमान भक्तों ने भगवा ध्वज फरहाया और हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिसमें स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में पर्यटकों ने भी शिरकत की। श्री राम सेवा दल द्वारा डीएसए मैदान में ध्वजारोहण कर नयना देवी मंदिर में हनुमान जी को 101 किलों लड्डू का भोग लगाया गया। इस दौरान पाषाण देवी मंदिर के मुख्य पुजारी जगदीश भट्ट द्वारा पूजा अर्चना की गयी। वहीं लोगों ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। जय श्री राम सेवा दल से जुड़े लोकेश जोशी ने कहा कि सनातन धर्म को बचाना और आगे बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है।