नैनीतालः बारिश से हाहाकार! बजून गांव के तोक दुदिला में मकान मलबे में दबा, मचा हड़कंप
नैनीताल। उत्तराखण्ड में लगातार हो रही बारिश से हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है। बारिश के चलते जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं भूस्खलन की घटनाओं ने मुसीबतें बढ़ा दी हैं। नैनीताल में भी बारिश का दौर लगातार जारी है, यहां निकटवर्ती बजून गांव के तोक दुदिला में एक मकान मलबे में दब गया। जिससे मकान की गौशाला में बंधे दो दुधारू पशु व एक घोड़ा दब गया। गनीमत यह रही रात में भूपाल सिंह और उनका परिवार अपने दूसरे घर में रह रहे थे। घटना की सूचना के बाद क्षेत्र के पट्टी पटवारी व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। पीड़ित भूपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने कुछ वर्ष पूर्व ही यह मकान बनाया था। वे दिन में ही यहां रहते थे और रात को परिवार सहित दूसरे घर में रहते हैं। देर रात की बारिश में उनका यह घर और गौशाला में बंधे मवेशी दब गए। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ वर्ष पूर्व बजून से अधौड़ा जाने वाले मार्ग का जेसीबी मशीनों से कटाव हुआ और सड़क निर्माण का मलबा सड़क के नीचे डाल दिया गया था यहीं मलवा दुदिला तोक में गया है।