• Home
  • News
  • Nainital: Hearing in the High Court on the petition filed regarding the jam! Asked the district administration to present a plan

नैनीतालः जाम को लेकर दायर याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई! जिला प्रशासन से प्लान पेश करने को कहा

editor
  • Awaaz Desk
  • April 02, 2024 12:04 PM
Nainital: Hearing in the High Court on the petition filed regarding the jam! Asked the district administration to present a plan

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में पर्यटक सीजन के दौरान लगने वाले जाम से स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को होने वाली दिक्कत को लेकर दायर जनहित याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने जिला प्रशासन से समस्या का समाधान कर चार सप्ताह के भीतर प्लान पेश करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई के लिए 4 सप्ताह बाद की तिथि नियत की गई है। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिवक्ता ने कोर्ट को अवगत कराया कि पूर्व के आदेश के क्रम में कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए वन वे ट्रैफिक लागू किया गया। जिसके चलते खास दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रूट डायवर्जन के दौरान जहां लोगों को हल्द्वानी जाने के लिए एक-डेढ़ घण्टा लगता था उन्हें कालाढूंगी से भेजने पर ढाई तीन घण्टे तक का समय लगा। जिसकी वजह से प्रशासन, पुलिस सहित स्थानीय लोगों को भी कई समस्याओं से गुजरना पड़ा। आपकों बता दें कि नैनीताल निवासी अजय रावत ने नैनीताल में पर्यटक सीजन के दौरान आए दिन लगने वाले जाम से होने वाली दिक्कतों से अवगत कराते हुए कहा कि नगर के अंदरूनी मार्गों में जाम लगने से स्कूली बच्चे व कर्मचारी तय समय में अपनी जगह पर नही पहुंच पा रहे है। अधिक जाम लगने से पैदल चलने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जिला प्रशासन को नगर के लिए ट्रैफिक प्लान बनाकर नैनीताल आने वाले वाहनों के लिए वन वे ट्रैफिक प्लान बनाकर ट्रायल करने के निर्देश दिए थे। 


संबंधित आलेख: